Wednesday, 29 October 2014

16 मेगापिक्सल के मोटराइज़्ड कैमरे के साथ ओपो N3 स्मार्टफोन लॉन्च

ओपो N3 स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। ओपो N3 की सबसे बड़ी खासियतों में इसका कैमरा भी शामिल है। 
इसमें 16 मेगापिक्सल का मोटराइज़्ड कैमरा लगा है। इसका सेंसर 1/2.3 इंच और पिक्सल साइज 1.34 माइक्रोमीटर है। ओपो इससे पहले अपने स्मार्टफोन में घूमने वाला कैमरा दे चुकी है, लेकिन मोटराइज़्ड होने की वजह से इसका कैमरा बिना हाथ लगाए घूम सकता है। कैमरा 206 डिग्री पर घूम सकता है।  

इससे 64 मेगापिक्सल के बराबर पैनोरमा फोटो शूट किए जा सकते हैं। इसमें RAW फॉर्मैट में फोटो शूट करने के अलावा स्लो शटर, अल्ट्रा मैक्रो मोड, आफ्टर फोकस और मैनुअल कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। ये फीचर्स ओपो अल्ट्रा इमेज 2.0 के हिस्से हैं।

ओपो N3 में 2.5 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। इसमें 1920x1080 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 5.5 इंच का डिस्प्ले है। इंटरनल स्टॉरेज 32 जीबी है। यह ऐंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट पर चलता है।

इसमें 3000mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक इसमें VOOC रैपिड चार्ज टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फोन केवल 5 मिनट चार्ज करने से 2 घंटे तक बात करने लायक चार्ज हो जाएगा। 30 मिनट तक चार्ज करने से बैटरी 0 से 75 फीसदी चार्ज हो जाएगी। VOOC चार्जर भी पहले के मुकाबले आधे वजन का हो गया है।

ओपो फाइंड 7 की तरह ओपो N3 की स्क्रीन के नीचे नोटिफिकेशन लाइट है। कंपनी ने इसके लिए नोटिफिकेशन लाइट 2.0 सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है।

ओपो N3 की कीमत 649 डॉलर (करीब 39,800 रुपए) है।
 

No comments:

Post a Comment